Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • 11 साल में पहली बार मिली आसाराम को पैरोल…
Image

11 साल में पहली बार मिली आसाराम को पैरोल…

RASHTRADEEP NEWS

नाबालिग किशोरी से यौन शोषण और रेप के आरोप में उम्र कैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को 11 साल में पहली बार पैरोल मिली है और वह भी सात दिन की। लेकिन पैराल पर जाने से पहले ही अब नई परेशानी सामने आ गई है। पैरोल पर जाने से पहले आसाराम या उनके समर्थकों को जेब ढीली करनी होगी और अस्पताल से लेकर पुलिस तक का खर्च उठाना होगा। पैरोल देने के साथ ही कोर्ट ने आसाराम को ये तमाम निर्देश दिए हैं।

दरअसल हेल्थ ईश्यू के चलते आसाराम को आपातकालीन पैरोल मिली है। वे सात दिन के लिए महाराष्ट्र राज्य में स्थित एक आयुर्वेद अस्पताल में इलाज ले सकेंगे। लेकिन उसके लिए उन्हें खुद ही इलाज का खर्च वहन करना होगा। उनके साथ दो स्टाफ और एक डॉक्टर होगा। साथ ही पैरोल का खर्च उनको ही वहन करना होगा। इस खर्च में राजस्थान पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस की टीम का खर्च शामिल है। इस तमाम खर्च को जितना जल्द कोर्ट में जमा कराया जाएगा, उतना जल्द उनको पैरोल दे दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दिल से संबधित बीमारी का इलाज लेने के लिए आसाराम महाराष्ट्र जाने वाले हैं। इस खर्च में विमान का खर्च भी आसाराम को खुद ही देना होगा। 2013 में लगे थे रेप के आरोप, 2018 में आया था उम्र कैद का फैसला उल्लेखनीय है कि 83 साल के आसामारा को साल 2013 में इंदौर में एक किशोरी के साथ रेप और यौन शोषण के आरोप में अरेस्ट किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *