Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा को दी ये सलाह…
Image

अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा को दी ये सलाह…


RASHTRADEEP NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार नहीं सर्कस चल रहा है। प्रदेश की स्थिति खराब है। कोई मंत्री इस्तीफा दे रहा है तो कोई कहीं जा रहा है। उन्होंने पूछा कि आखिर सरकार में चल क्या रहा है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव बाद पूर्व मुख्यमंत्री गृह जिले जोधपुर पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान अशोक गहलोत ने कहा कि मंत्री इस्तीफा दे रहे हैं और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को दौरा कम करने की सलाह दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की हालत खस्ता हो चुकी है। इसलिए मुख्यमंत्री को चाहिए कि दौरा कम कर प्रदेश के हालात पर ध्यान दें।

प्रदेश में विकास के काम ठप पड़े हुए हैं। विकास का कोई काम हो नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में रहकर मजबूती से जनहित के मुद्दे उठायेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सरकार में कोई किसी की नहीं सुन रहा है। हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। एग्जिट पोल के आंकड़ों में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *