Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • दिनदहाड़े हमला और लूट, युवक को घायल कर नकदी लेकर भागा आरोपी…
Image

दिनदहाड़े हमला और लूट, युवक को घायल कर नकदी लेकर भागा आरोपी…

⚪ Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के नाल पुलिस थाना क्षेत्र में मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। नाल बड़ी इलाके में एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर उससे नकदी छीनने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 2 नाल बड़ी निवासी विक्रम पुत्र मांगीलाल ने घनश्याम नामक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी के अनुसार 3 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे आरोपी ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसके मुंह पर दो से तीन वार किए, जिससे उसे चोटें आईं। इसके बाद आरोपी उसके पास से करीब 1300 रुपये नकद छीनकर मौके से फरार हो गया।

प्रार्थी ने यह भी बताया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने नाल थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *