🟢 Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के सदर थाना क्षेत्र में रात 9:30 बजे एक संगीन मारपीट की घटना सामने आई। फड़ बाजार निवासी हितेश भाटी ने बताया कि अनेद खान पुत्र जाकिर खान और उसके साथियों ने जानलेवा हमला किया।
हितेश भाटी ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि, अनेद खान के नेतृत्व में अनराज खान, तसलीम खान, मोनू खान और असन पठान सहित अन्य लोग पंचशती सर्किल पर आए और उनके परिवार पर हमला किया। इस दौरान उनके भाई जय भाटी के सिर पर लोहे की सरिये से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर गए। उनके हाथ पर कांच की बोतल से हमला किया गया। जिससे उन्हें चोट आई। वहीं उनके दोस्त अरबाज मुगल पर जानलेवा हमला करते हुए गाड़ी चढ़ाई गई, जिससे उसका पैर टूट गया। घटना के दौरान आरोपीयों ने जान से मारने की धमकी भी दी। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच अधिकारी तनेराव सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है।














