Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • 13 साल की छात्रा से जबरन धर्म बदलवाने की कोशिश, विरोध पर कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़…
Image

13 साल की छात्रा से जबरन धर्म बदलवाने की कोशिश, विरोध पर कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़…

🔴 Rajasthan Crime News

राजस्थान के टोंक जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कोचिंग से लौट रही 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ समुदाय विशेष के युवकों ने छेड़छाड़ की और धर्म परिवर्तन कर जबरन निकाह करने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता को तेज़ाब फेंकने और किडनैप करने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपी उसके पीछे-पीछे कोचिंग सेंटर तक पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा करते हुए संचालक की पिटाई कर दी।

नाबालिग ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी आमिर मेवाती, सद्दाम मेवाती, ताहिर मेवाती, राहिल मेवाती और हमीद मेवाती कई दिनों से उसका पीछा कर रहे थे। बाइक से रास्ता रोककर छेड़छाड़ करते और धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव बनाते थे। नाबालिग ने परेशान होकर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

शुक्रवार शाम को जैसे ही छात्रा कोचिंग से बाहर निकली, आरोपियों ने फिर उसका रास्ता रोका। डर के मारे छात्रा वापस कोचिंग पहुंची और संचालक को बताया। तभी आरोपी वहां भी आ धमके और संचालक के साथ लात-घूंसे और डंडों से मारपीट की। कोचिंग कैंपस में तोड़फोड़ करते हुए छात्रों और अन्य लोगों को भी पीटा।

घटना से गुस्साए ग्रामीण शनिवार सुबह जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे-52 पर उतर आए और करीब एक घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर प्रदर्शन खत्म कराया। डीएसपी राजेश विद्यार्थी ने बताया कि आरोपियों में से दो को डिटेन कर लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है। पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *