Rajasthan Crime News
श्रीगंगानगर के घमूड़वाली थाना क्षेत्र स्थित खुला बंदी शिविर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि जेल में तैनात मुनीम कपिल ने महिला बंदी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना 18 जुलाई शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल श्यामसुंदर एक बंदी के पास खड़े थे, तभी उन्हें एक महिला की चीख और ‘बचाओ-बचाओ’ की आवाज सुनाई दी। वह तुरंत एक अन्य बंदी के साथ आवाज की दिशा में दौड़े।
मौके पर पहुंचने पर महिला बंदी ने रोते हुए बताया कि जेल में तैनात मुनीम कपिल ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। हेड कांस्टेबल ने जब कपिल से इस बारे में पूछा तो वह चुपचाप वहां से निकल गया।हेड कांस्टेबल ने तुरंत जेल अधीक्षक को सूचना दी। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 74 व 64(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
कड़ी कार्रवाई की मांग
घटना के बाद जेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस हरकत में आ गए हैं। पीड़िता के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर जेल प्रबंधन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।


















