RASHTRA DEEP NEWS। क्या पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के बागेश्वर धाम में हमले की साजिश की जा रही है ? ये सवाल हाल ही में हुई एक घटना के बाद उठ रहा है। दरअसल बागेश्वर धाम में एक मुस्लिम युवक को कट्टे के साथ पकड़ा गया है। युवक कट्टा लेकर बागेश्वर धाम में बने परिक्रमा मार्ग में हजारों लोगों की भीड़ के बीच पहुंच चुका था। लोगों की नजर जैसे ही युवक के पास मौजूद कट्टे पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।


















