Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • पाली जैतारण से विधायक अविनाश गहलोत बने भजनलाल सरकार में केबिनेट मंत्री…
Image

पाली जैतारण से विधायक अविनाश गहलोत बने भजनलाल सरकार में केबिनेट मंत्री…

RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान में आज भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल का गठन हुआ, जिसमें 27 दिनों बाद आज कई विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। जैतारण विधायक अविनाश गहलोत को भी भजन लाल सरकार में मंत्री बनाया है। गहलोत के मंत्री बनने के बाद राजस्थान के माली सैनी समाज और उनके समर्थकों में खुशी के लहर दौड़ पड़ी है।

जैतारण शहर से निम्बोल रोड़ स्थित आकेलिया कृषि फार्म पर रहने वाले गहलोत पूर्व में संगठन में कई पदों पर रहकर कई दायित्व निभा चुके हैं। अविनाश गहलोत माली समाज से आते हैं। 2018 में कांग्रेस के दिलीप चौधरी को जीत हासिल की थी। उस समय सरकार कांग्रेस की बनी और अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी विधायक गहलोत ने जैतारण विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए कई प्रयास कर अनेक कार्य करवाए। वर्तमान में ह विधानसभा चुनाव 2023 में गहलोत के पहले तो टिकट कटने की चर्चाएं थी।

बता दें कि अविनाश 2018 में पहली बार भाजपा से विधायक चुने गए थे, तो वही 2023 में भी चतुष्कोणीय मुकाबले में गहलोत ने बाजी मारते हुए करीब 13000 मतों से जीत हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *