Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बी.डी कल्ला: आगामी विधानसभा चुनाव जरूर लडूंगा, में जिताऊ उम्मीदवार हुं…
Image

बी.डी कल्ला: आगामी विधानसभा चुनाव जरूर लडूंगा, में जिताऊ उम्मीदवार हुं…

RASHTRA DEEP NEWS। कांग्रेस वरिष्ठ नेता और राजस्थान के शिक्षा मंत्री बी.डी कल्ला ने गुरुवार को कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे क्योंकि वह ‘जीतने वाले कैंडिडेट हैं। यह बयान इन अटकलों के बीच आया है कि मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी OSD लोकेश शर्मा की नजर बीकानेर पश्चिमी से विधानसभा चुनाव लड़ने की हे।, उन्होंने बीकानेर में अपने दौरे और राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। हालांकि, शर्मा ने अभी तक ऐसी किसी योजना का खुलासा नहीं किया है।

छह बार के विधायक कल्ला ने स्पष्ट कर दिया कि उनके लिए ‘क्षेत्र’ स्पष्ट है और वह चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय (पीसीसी) वॉर रूम के बाहर संवाददाताओं से कहा, मैं चुनाव लडूंगा। मैं जीतने वाला उम्मीदवार हूं, मैं आपके सामने काम कर रहा हूं।

कल्ला बृहस्पतिवार को पीसीसी वार रूम में कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सेमिलने गए थे। उन्होंने दावा किया, कोई नहीं है भाजपा में भी टिकट मांगने वाला मैदान साफ है। जब उनसे उन नेताओं के बारे में पूछा गया जो इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे तो मंत्री ने कहा कि चुनाव लड़ना एक व्यक्ति की इच्छा है और जो काम नहीं कर सकता, उसे चुनाव नहीं लड़ना चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *