Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • बाबा बागेश्वर की तबीयत बिगड़ी, सड़क पर लेटे देख श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप…
Image

बाबा बागेश्वर की तबीयत बिगड़ी, सड़क पर लेटे देख श्रद्धालुओं में मचा हड़कंप…

🟡 Baba Bageshwar Dham

बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता यात्रा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर यात्रा के दौरान उन्हें अचानक चक्कर आ गया और वे सड़क पर ही लेट गए। आसपास मौजूद भक्तों ने तुरंत उन्हें संभाला और हवा करते हुए राहत देने की कोशिश की।

सूत्रों के अनुसार, बुधवार को ही पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को बुखार था और डॉक्टरों ने जांच के बाद दवाइयां दी थीं। थोड़ी देर आराम करने के बाद उन्होंने यात्रा फिर शुरू कर दी थी, लेकिन आज दोबारा तबीयत खराब हो जाने पर उन्हें कुछ देर रुकना पड़ा। कुछ देर बाद बाबा बागेश्वर ने आचार-पराठा खाया और फिर यात्रा को आगे बढ़ाया। उनकी ये अटूट श्रद्धा और ऊर्जा भक्तों के लिए प्रेरणा बन रही है।

वर्तमान में सनातन एकता यात्रा दिल्ली और हरियाणा से होते हुए मथुरा पहुंच चुकी है। यहां लगभग 55 किलोमीटर की पदयात्रा चार दिनों में पूरी की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस पदयात्रा में करीब एक लाख श्रद्धालु बाबा बागेश्वर के साथ चल रहे हैं। हर पड़ाव पर “जय श्री राम” और “बागेश्वर बाबा की जय” के जयकारों से माहौल गूंज उठता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *