RASHTRA DEEP NEWS
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष किशनलाल जैदिया शुक्रवार को भिवाड़ी से रवाना होकर रात्रि 11 बजे बज्जू पहुंचेंगे। जैदिया 30 जुलाई तक बज्जू में ही रहेंगे। वे 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ सभागार में जनसुनवाई एवं अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे तथा नवीन सफाई कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया का जायजा लेंगे। जैदिया सोमवार को सायं 5 बजे श्रीडूंगरगढ़ से जयपुर के लिए रवाना होंगे।














