Bikaner Crime News
बीकानेर जिले के जामसर थाना क्षेत्र के दाउदसर गांव में शुक्रवार को खेत में बिजाई को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी देखते ही देखते लाठी-डंडों की हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों तरफ से हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार विवाद दाउदसर निवासी शफी मोहम्मद और लियाकत अली के बीच पुरानी जमीन को लेकर चल रहा था। शुक्रवार को जब एक पक्ष खेत में बिजान करने पहुंचा, तो दूसरा पक्ष मौके पर आ गया और कहासुनी के बाद बात गाली-गलौज से लाठीचार्ज तक पहुंच गई। इस में अशरफ, अकबर, रज्जाक, लियाकत सहित एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। सभी घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
घटना की सूचना पर जामसर थानाधिकारी रवि कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।















