Bikaner Master Plan 2045
बीकानेर के लिए बड़ा बदलाव! बीकानेर विकास प्राधिकरण BDA ने बुधवार को बीकानेर रीजन मास्टर डवलपमेंट प्लान 2045 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस प्लान के लागू होने के बाद बीकानेर अब अगले 20 सालों में करीब 40 किलोमीटर क्षेत्रफल तक विस्तार कर सकेगा। अब तक का UIT मास्टर प्लान 2023 तक ही सीमित था। लेकिन बीडीए ने नए खाके में चार तहसीलें, बीकानेर नगर निगम, देशनोक और नापासर नगर पालिकाएं शामिल कर दी हैं।
जमीन खरीदारों को बड़ा फायदा
इस प्लान का सबसे बड़ा लाभ उन लोगों को होगा। जिन्होंने एग्रीमेंट पर जमीन खरीदी है। अब उन्हें बीकानेर विकास प्राधिकरण से लीगल पट्टा Land Lease जारी हो सकेगा। हालांकि इसके लिए प्रोसेस पूरा करना होगा और कुछ समय लगेगा।
आपत्तियां और सुझाव मांगे गए
बीकानेर विकास प्राधिकरण की कार्यवाहक चेयरमैन एवं जिला कलेक्टर नमृता वृष्णि ने इसका नोटिफिकेशन जारी किया। मास्टर प्लान की पुस्तक का विमोचन भी किया गया। अब आमजन 30 दिन तक अपनी आपत्तियां और सुझाव दे सकेंगे। इसके बाद ही मास्टर प्लान 2045 को अंतिम रूप दिया जाएगा।
188 राजस्व गांव आएंगे BDA के दायरे में
इस मास्टर प्लान में बीकानेर तहसील के अनोपसागर, शिवबाड़ी, गंगाशहर, सुजानदेसर, नत्थूसर, जोड़बीड़, गाढ़वाला, उदयरामसर, हुसंगसर जैसे गांव शामिल होंगे। इसके अलावा कोलायत तहसील से गजनेर, चांडासर, कोटड़ा, बालाला, खेत चांडासर आदि राजस्व गांव शामिल होंगे। नोखा तहसील के रासीसर पुरोहितान व रासीसर बड़ाबास भी BDA में शामिल किए जाएंगे।
बीकानेर का भविष्य अब और बड़ा
15 दिसंबर 2024 को गठित बीकानेर विकास प्राधिकरण BDA ने लगभग डेढ़ साल की कसरत के बाद यह मास्टर प्लान तैयार किया है।
अब बीकानेर केवल ऐतिहासिक शहर ही नहीं बल्कि “Modern Bikaner 2045” की दिशा में भी बढ़ेगा।














