RPSC Vacancy 2025
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 2025 में नौकरियों की सौगात देते हुए गुरुवार को एक साथ 12,121 पदों पर भर्ती के विज्ञापन जारी कर दिए हैं। इस वर्ष अब तक आयोग कुल 9 भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी कर चुका है।
सचिव रामनिवास मेहता ने बताया
विभिन्न विभागों से मिली अभ्यर्थनाओं के आधार पर यह भर्तियां की जाएंगी। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले विज्ञापन में दी गई योग्यता व पात्रता शर्तें ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अयोग्य अथवा अपात्र आवेदन करने पर भविष्य की परीक्षाओं से डिबार किया जा सकता है।
जारी की गई भर्तियां और पदों का विवरण —
- सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग): 281 पद
- पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग): 1100 पद
- उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर (गृह विभाग): 1015 पद
- प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा विभाग): 3225 पद
- वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग): 6500 पद
जानें कब से भर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन —
- सहायक कृषि अभियंता: 28 जुलाई से 26 अगस्त
- पशु चिकित्सा अधिकारी: 5 अगस्त से 3 सितंबर
- उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर: 10 अगस्त से 8 सितंबर
- प्राध्यापक एवं कोच: 14 अगस्त से 12 सितंबर
- वरिष्ठ अध्यापक: 19 अगस्त से 17 सितंबर



















