Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, नाले में घुसी कार…
Image

बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, नाले में घुसी कार…

RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गाड़ी मंगलवार देर हादसे का शिकार हो गई। अनियंत्रित कार एक नाले में जा घुसी। हालांकि, हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई है। जानकारी के अनुसार सीएम के काफिले के पूछंरी में घुसते ही मुख्यमंत्री शर्मा की गाड़ी एक नाली में घुस गई। गाड़ी का एक पहिया अचानक से नाली में चला गया। गमीनत यह रही कि किसी को भी चोट नहीं आई।

मुख्यमंत्री शर्मा के साथ मौजूद भाजपा प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह ने बताया कि सड़क काफी छोटी थी। नाली भी नई बनी थी, इस कारण मुख्यमंत्री की गाड़ी का एक पहिया उसमे चला गया। उन्होंने कहा कि यह एक हादसा था, किसी को भी चोट नहीं लगी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *