Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अब हर गांव में बढ़ेंगे वार्ड…
Image

भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अब हर गांव में बढ़ेंगे वार्ड…

🟢 Rajasthan Panchayat election

राजस्थान में पंचायत चुनाव 2025 की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। भजनलाल सरकार ने नई परिसीमन प्रक्रिया के बाद जिला परिषदों, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों में वार्डों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। सबसे बड़ा बदलाव ग्राम पंचायतों में हुआ है, जहां न्यूनतम वार्ड 5 से बढ़ाकर 7 कर दिए गए हैं। इससे पूरे प्रदेश में जनप्रतिनिधियों की संख्या सवा लाख से बढ़कर लगभग डेढ़ लाख होने जा रही है।

मुख्य बदलाव

  • ग्राम पंचायतें: 11,194 से बढ़कर 14,635
  • पंचायत समितियाँ: 365 से बढ़कर 450
  • जिला परिषदें: 33 से बढ़कर 41
  • 3000 आबादी = 7 वार्ड, हर 1000 अतिरिक्त आबादी पर 2 वार्ड

पंचायत समिति और जिला परिषदों में भी आबादी के आधार पर अतिरिक्त वार्ड। वार्ड गठन की पूरी प्रक्रिया जिला स्तर पर होगी और पंचायती राज विभाग जल्द दिशा-निर्देश जारी करेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *