Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • भजनलाल शर्मा 15 दिसंबर को अपने जन्मदिन को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ…
Image

भजनलाल शर्मा 15 दिसंबर को अपने जन्मदिन को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ…

RASHTRADEEP NEWS

भजनलाल शर्मा 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर 15 दिसंबर को शपथ लेंगे। इसके लिए आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीटिंग हुई। जिसमें मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा प्रदेश भाजपा के बड़े नेता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11.15 बजे अल्बर्ट हॉल के बाहर होगा। साथ ही 15 दिसंबर को ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन भी है।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों को न्योता भेजा जा रहा है। इसी दिन दोनों उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *