RASHTRADEEP NEWS
ऊर्जा मंत्री व कोलायत विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी ने भाजपा के संकल्प पत्र को झूठा बताते हुए कहा कि, इस संकल्प पत्र में ऐसा कुछ नहीं है, जो बताने लायक हो। भाजपा का संकल्प पत्र थोथी घोषणाओं और झूठ के अंबार के सिवाय कुछ भी नहीं है। राजस्थान की जनता इनका सच जानती है। प्रदेश की पूरी जनता कांग्रेस के साथ है और एकबार फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने को आतुर है।
भाटी ने कहा कि हमारी सरकार पहले से ही 1000 रूपये वाला रसोई गैस का सिलेण्डर 500 रूपये में दे रही है। भाजपा की 450 रूपये सब्सिडी देने बाद में भी उपभाक्ताओं को 500 रूपये में गैस सिलेण्डर नहीं मिलेगा, फिर भाजपा ने पहले भी इस प्रकार जुमले बाजी करके जनता को ठगने का काम किया है।
राजस्थान की वर्तमान गहलोत सरकार ने 12वीं पास प्रतिभाशाली बालिकाओं को स्कूटी दे रही है। इसमें कोई नई बात भाजपा ने नहीं कही। हमारी योजना को अपनाया है। इसका मतलब है कि हमारी योजनाओं को लिया है। राज्य के हर जिले में पहले से ही महिला थाना चल रहे है। 25 लाख नौकरियां देने का संकल्प पत्र मंे जो बात कही है वह भी युवाओ के साथ मजाक है।
इससे पहले भी भाजपा की केन्द्र सरकार ने प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, उनका यह वादा बाद जुमला साबित हुआ है। हकीकत यह कि प्रतिवर्ष एक लाख नौकरी भी नहीं दे पाये। इनके पास मुंगेरी लाल के सपने दिखाने के सिवाय कुछ नहीं है। यह देश के नौजवानों के भविष्य के साथ धोखा है। केन्द की भाजपा की सरकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज तो नहीं खोल सकी, एम्स जैसे हॉस्पिटल क्या खोलेंगी।