Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • 25 फरवरी को राजस्थान पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा…
Image

25 फरवरी को राजस्थान पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा…

RASHTRADEEP NEWS

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगामी 25 फरवरी को राजस्थान के धौलपुर पहुंचेगी। इस दौरान फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजित किया जाएगा। इस न्याय यात्रा के जरिए कांग्रेस पूर्वी राजस्थान की तीन लोकसभा सीटों करौली-धौलपुर, भरतपुर और दौसा को साधने की कोशिश कर रही है। धौलपुर में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे।

न्याय यात्रा को लेकर राजस्थान में कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली धौलपुर पहुंचे।

धौलपुर पहुंचने के बाद 5 दिन का ब्रेक होगा। राहुल गांधी जनसभा के बाद दिल्ली लौट जाएंगे। 2 मार्च को वापस धौलपुर आएंगे। 2 मार्च को राहुल गांधी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राजाखेड़ा बाइपास से मध्य प्रदेश बॉर्डर तक करीब ढाई किलोमीटर पैदल चलेंगे। इसके बाद यात्रा मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में प्रवेश कर जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *