Bikaner News
आज जब लोग जन्मदिन पbर पार्टी और सेलिब्रेशन में व्यस्त रहते हैं, वहीं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भवानी पाईवाल ने समाज को एक नई राह दिखाते हुए अपने जन्मदिन पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
भवानी पाईवाल ने अपने गांव कोलासर स्थित सरकारी विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर जन्मदिन को “हरियाली उत्सव” में बदल दिया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे हर शुभ अवसर को पौधारोपण जैसे सकारात्मक कार्य से जोड़ें। उनका कहना है कि “यदि हम जन्मदिन पर एक पौधा लगाएं तो वह सिर्फ प्रकृति की सेवा ही नहीं, बल्कि हमारी यादों को भी चिरस्थायी बना देगा।”
समाज से मिले अपार स्नेह और आशीर्वाद
सोशल मीडिया से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक, भवानी पाईवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं और बधाइयाँ मिल रही हैं। लोगों में खासा उत्साह देखा गया कि आज की युवा पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर विषय पर आगे आ रही है।
इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा, “पौधे मानव जीवन का आधार हैं, इनकी सुरक्षा से ही भविष्य सुरक्षित रहेगा।” वहीं, नारायण गुरु चिकित्सा संस्थान के डॉ. राकेश जोशी एवं डॉ. जितेंद्र पंचारिया ने ग्रामीणों को CPR ट्रेनिंग दी, जिससे आपात स्थिति में किसी की जान बचाना संभव हो सके।
कार्यक्रम में देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, पी.आर.ओ. अधिकारी सुरेश बिश्नोई, GST अधिकारी रामलाल परिहार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वेद व्यास, जसराज संवर, तोलाराम कूकना, मांगीलाल गोदारा, मदन सोनी,पवन स्वामी, काननाथ गोदारा, छ न्याति ब्राह्मण पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल जाजड़ा, विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष किशनलाल जोशी, सरपंच राधेश्याम उपाध्याय, मेघासर सरपंच प्रतिनिधि आशकरण उपाध्याय, विक्रम सिंह राजपुरोहित, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रामदेव मेघवाल , रामेश्वर पाईवाल, दिलीप सिंह राजपुरोहित, भगवान सारस्वत, वीरेंद्र पुरोहित, खीयाराम सैन उपस्थित रहे।