Rajasthan News Toady
राजस्थान में उच्च शिक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरीभाऊ बागडे ने स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलगुरु और कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के कार्यवाहक कुलगुरु डॉ. अरुण कुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने के आदेश जारी किए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, डॉ. कुमार के खिलाफ कई गंभीर शिकायतें दर्ज की गई थीं। जिनमें अधिनियम के प्रावधानों का जानबूझकर पालन न करना, शक्तियों का दुरुपयोग, और विश्वविद्यालय को वित्तीय हानि पहुँचाने जैसे आरोप शामिल थे। इन शिकायतों की जांच जोधपुर संभागीय आयुक्त को सौंपी गई थी।
जांच प्रतिवेदन में इन आरोपों की पुष्टि होने के बाद राज्यपाल ने राज्य सरकार के परामर्श से यह बड़ा निर्णय लिया। अब दोनों विश्वविद्यालयों के लिए नए कुलगुरु की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी।















