Rajasthan Administrative Reshuffle 2025
राजस्थान सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 222 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस लिस्ट में बीकानेर समेत कई जिलों को नए अफसर मिले हैं।
बीकानेर में नए अफसरों की नियुक्ति
- शैलेंद्र देवड़ा को बीकानेर का अतिरिक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा बनाया गया।
- डॉ. नरेंद्र कुमार को एचसीएम रीपा, बीकानेर में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) पद पर नियुक्ति मिली।
- पंकज शर्मा को पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर का रजिस्ट्रार बनाया गया।
- प्रियंका तलानिया को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, कार्यक्रम समन्वयक (EGS) एवं माडा परियोजना अधिकारी पद पर लगाया गया।
- सुमन शर्मा को महिला एवं बाल विकास विभाग बीकानेर का उपनिदेशक बनाया गया।
- रिषि सुधांशु पांडे को बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) का उपायुक्त नियुक्त किया गया।
वहीं, एडीएम प्रशासन रामावतार कुमावत का तबादला कर उनकी जगह सुरेश कुमार यादव को नया एडीएम प्रशासन लगाया गया।
जयपुर व अन्य जिलों में भी बदलाव
- मोहन दान रत्नू अब मुख्यमंत्री के ओएसडी होंगे।
- अशोक कुमार योगी को वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा का विशेष सहायक बनाया गया।
- छापों से चर्चा में आए पंकज ओझा को खाद्य सुरक्षा निदेशालय से हटाकर गौ-पालन निदेशक पद पर लगाया गया।
- आशु चौधरी को राजस्थान यूनिवर्सिटी का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया।
- नरेंद्र बंसल अब जयपुर ग्रेटर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त होंगे।
- सुरेश कुमार नवल को भरतपुर विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया।
हाईवे घूसकांड में पिंकी मीणा के साथ पकड़े गए अफसर पुष्कर मित्तल को भी साढ़े चार साल बाद पोस्टिंग मिली है। उन्हें अब झालावाड़ जिले के मनोहरथाना में SDM लगाया गया है। मित्तल पर दौसा में SDM रहते हुए 5 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। इस मामले में वे जेल भी जा चुके हैं।
इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से साफ है कि सरकार ने शिक्षा, महिला-बाल विकास, नगर निगम और विकास प्राधिकरण जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नई टीम खड़ी करने की कोशिश की है। बीकानेर सहित पूरे प्रदेश में अब नए अफसरों से बेहतर कामकाज और प्रशासनिक सुधार की उम्मीद की जा रही है।