🟡 Rajasthan 4th Grade Vacancy Increase
राजस्थान में फोर्थ ग्रेड (चतुर्थ श्रेणी) भर्ती को लेकर युवाओं के लिए बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। राज्य सरकार 53,749 पदों को बढ़ाकर 60 हजार से भी ज्यादा करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। फाइनल रिजल्ट जारी होने से पहले ही इस पर महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है।
रिक्त पद बड़ी संख्या में, विभागों ने भेजी रिपोर्ट
राजस्थान बेरोजगार यूनियन के संयोजक रविंद्र चौधरी ने बताया कि सरकार ने वर्षों बाद इतनी बड़ी फोर्थ ग्रेड भर्ती निकाली है। जबकि राज्य में 80 हजार से अधिक स्वीकृत पद उपलब्ध हैं।
बेरोजगारों की मांग के बाद प्रशासनिक सुधार विभाग ने सभी विभागों से रिक्त पदों का विवरण मांगा था, जिसमें बड़ी संख्या में पद खाली होने की पुष्टि हुई है।
कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल से मुलाकात—CM तक पहुंचेगी मांग
फोर्थ ग्रेड भर्ती में पदों की बढ़ोतरी को लेकर यूनियन लगातार सरकार से संवाद कर रही है। यूनियन पदाधिकारियों ने आज कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल से मुलाकात कर सभी रिक्त पदों पर भर्ती की मांग रखी।
मंत्री पटेल ने आश्वासन दिया कि वे यह मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे और कहा कि— “राज्य सरकार अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देने के लिए कटिबद्ध है। पद बढ़ाने की गुंजाइश हुई तो सीएम सकारात्मक निर्णय लेंगे।” 24.75 लाख युवाओं ने किया आवेदन, 75% से अधिक हुए क्वालिफाइड
भजनलाल सरकार द्वारा निकाली गई इस भर्ती में बेरोजगार युवाओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। कुल आवेदन — 24,75,000 क्वालिफाइड अभ्यर्थी — 75% से अधिक 19 से 21 सितंबर तक तीन दिनों में परीक्षा आयोजित की गई थी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड पहले ही आंसर की जारी कर चुका है।



















