Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व अध्यक्ष हुए भाजपा में शामिल…
Image

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व अध्यक्ष हुए भाजपा में शामिल…

RASHTRADEEP NEWS

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ में नसीब सिंह, नीरज बसोया और राजकुमार चौहान ने भी भाजपा की सदस्यता ली। वह भाजपा में दूसरी बार शामिल हुए। इससे पहले भी वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए थे। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मौजूद रहे।

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि जो भी व्यक्ति दिल्ली को प्यार करता है, वह दिल्ली को लूटने वालों के साथ खड़ा नहीं हो सकता है। वहीं पूर्व कांग्रेस विधायक राजकुमार चौहान ने कहा- यूं तो समय-समय पर हम अपनी बाते रखेंगे। दिल्ली के शराब घोटाले को लेकर बातें लेकर आएंगे। हमने जो विकास किया था, उसे आगे नहीं बढ़ाया बल्कि दिल्ली को पीछे ले जाने का कार्य किया।

अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि पीएम मोदी, नड्डा और अमित शाह का धन्यवाद। जब हम खोए-खोए घूम रहे थे, उस समय इन्होंने मौका दिया है। हम आज पांच वरिष्ठ लोग आए हैं, लेकिन बहुत लोग हैं जो चाहते हैं कि देश को सशक्त सरकार मिले। देश के विकास में पीएम के हाथ को मजबूत करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *