Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • राजस्थान में कोंग्रेस को बड़ा झटका, बीकानेर से भी ये दो नेता हुए भाजपा में शामिल…
Image

राजस्थान में कोंग्रेस को बड़ा झटका, बीकानेर से भी ये दो नेता हुए भाजपा में शामिल…

RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान कांग्रेस में पिछले चार साल से उठापटक चल रही है। पहले अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच लंबी सियासी अदावत चली जिसकी वजह से पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार अस्थिर रही। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए थे। अब लोकसभा चुनाव से पहले भी कांग्रेस के 25 से ज्यादा दिग्गज नेताओं सहित पूर्व कैबिनेट मंत्री कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित वरिष्ठ नेताओं ने इन नेताओं को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

पूर्व कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव, पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, खिलाड़ी लाल बैरवा, सेवादल से जुड़े रहे सुरेश चौधरी, विनोद पूनिया और कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके रामपाल शर्मा सहित बड़े नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *