Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • कांग्रेस को लगा बड़ा झटका इन नेताओ ने थामा बीजेपी का दामन, बताया कारण…
Image

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका इन नेताओ ने थामा बीजेपी का दामन, बताया कारण…

RASHTRADEEP NEWS

देश में आज तीसरे चरण का मतदान चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ आज ही के दिन कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस की पूर्व नेता और मीडिया को-ऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में राधिका खेड़ा के साथ ही फिल्म कलाकार शेखर सुमन ने भी बीजेपी ज्वाइन कर ली है। बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने दोनों को ज्वाइन करवाया है।

इस दौरान शेखर सुमन ने कहा- मैं खुद को नेता नहीं मानता लेकिन हमारा भी एक सामाजिक दायित्व है। हम भी अपने देश को विकसित देखना चाहते हैं, उसमें योगदान देना चाहते हैं। बीजेपी में योगदान करने के बाद शेखर सुमन ने ये भी कहा कि उन्हें कल तक पता नहीं था कि वो आज बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में बहुत कुछ अनायास हो जाता है, मैं बीजेपी में सकारात्मक सोच के साथ आया हूं। मुझे भगवान का आदेश मिला और मैं बीजेपी में शामिल होने आ गया।

दस साल में आया बड़ा बदलाव, शेखर सुमन ने टीवी9 से बात करते हुए कहा कि 10-15 साल पहले हम जहां थे, आज उससे बहुत आगे बढ़ चुके हैं, हर क्षेत्र में बदलाव आया है। पहले जहां ठहराव आ गया था, अब उसमें गतिशीलता आ गई है। शेखर सुमन ने कहा कि स्टार प्रचारक या लोकसभा चुनाव जैसा कुछ सोच कर नहीं आया हूं, पार्टी मुझे कोई भी जिम्मेदारी देगी, उसे स्वीकार करूंगा. उन्होंने इस दौरान हीरामंडी की सफलता को लेकर भी खुशी जताई।

राधिका खेड़ा ने कांग्रेस छोड़ने का बताया कारण, वहीं बीजेपी ज्वाइन करने के बाद राधिका खेड़ा ने कहा कि- मैं दो दिन पहले तक कांग्रेस में थी। अपने जीवन के 22 साल पार्टी को दे दिया. मैं कहना चाहती हूं कि जो अपना घर नहीं संभाल पा रहे, वो 5 न्याय में से एक महिला न्याय की बात करते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *