Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • बीकानेर भाजपा नेताओं की दिल्ली में बड़ी मुलाकात, नितिन नबीन से हुआ संवाद…
Image

बीकानेर भाजपा नेताओं की दिल्ली में बड़ी मुलाकात, नितिन नबीन से हुआ संवाद…

🟢 Bikaner Political News

भाजपा बीकानेर के वरिष्ठ एवं युवा नेताओं ने नई दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ बीकानेर से जुड़े महत्वपूर्ण जनहित मुद्दों पर भी सकारात्मक संवाद हुआ।

मुलाकात करने वालों में भाजपा बीकानेर के पूर्व उपाध्यक्ष भगवान सिंह मेड़तिया, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष नेतृत्वकर्ता वेदव्यास, जसराज सिंवर, विक्रम सिंह राजपुरोहित एवं भव्यदत्त भाटी शामिल रहे। सभी नेताओं ने क्षेत्रीय संगठन की गतिविधियों, युवाओं की भागीदारी तथा जनसमस्याओं को लेकर अपनी बात रखी।

गौरतलब है कि ये सभी भाजपा नेता बीकानेर के स्थानीय मुद्दों, जनसरोकारों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर लगातार सक्रिय रहते हैं तथा समय-समय पर पार्टी नेतृत्व के समक्ष क्षेत्र की आवाज मजबूती से रखते रहे हैं।



1 Comments Text
  • boss77casinosignin says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Just signed into BOSS77CASINOSIGNIN. Hope this goes well wish me luck guys! boss77casinosignin
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *