Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • बड़ी खबर: भाजपा को बड़ा झटका, टी. राजा सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा…
Image

बड़ी खबर: भाजपा को बड़ा झटका, टी. राजा सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा…

T. Raja Singh

तेलंगाना भाजपा में अंदरूनी हलचल तेज हो गई है। पार्टी के फायरब्रांड और लोकप्रिय विधायक T. Raja Singh ने Bharatiya Janta Party से इस्तीफा दे दिया है। यह बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम तब सामने आया जब पार्टी हाईकमान ने एन. रामचंद्र राव को तेलंगाना भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

टी. राजा सिंह ने अपने इस्तीफे में साफ किया है कि वह इस फैसले से नाराज हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को भेजा है। राजनीतिक गलियारों में इसे भाजपा के भीतर असंतोष की एक बड़ी बानगी के रूप में देखा जा रहा है। राजा सिंह का यह फैसला आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए चुनौती बन सकता है। वे पार्टी के कट्टर हिंदुत्ववादी चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं और उनके पास मजबूत जनाधार भी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *