Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • बड़ी खबर: मुख्यमंत्री ओर खेल परिषद सचिव को जान से मारने की धमकी…
Image

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री ओर खेल परिषद सचिव को जान से मारने की धमकी…


Rajasthan threat email news

राजस्थान में एक बार फिर धमकी भरे ईमेल का सिलसिला तेज हो गया है। बीते दिन प्रदेश के तीन कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था। अब बुधवार सुबह एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राजस्थान खेल परिषद के सचिव नीरज के पवन को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है।

ईमेल में रेप पीड़िता के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री की हत्या करने की चेतावनी दी गई है। वहीं, नीरज के पवन को लेकर लिखा गया है कि “टुकड़े कर सूटकेस में पैक कर देंगे।”

इस गंभीर धमकी के बाद प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और ईमेल भेजने वाले की तलाश तेज़ी से की जा रही है। जांच एजेंसियां साइबर सुरागों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *