Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में पान प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, 1 फरवरी से लागू होंगी नई दरें…
Image

बीकानेर में पान प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, 1 फरवरी से लागू होंगी नई दरें…

⚪ Bikaner News Today

बीकानेर शहर के पान प्रेमियों के लिए अहम खबर है। बीकानेर पान मर्चेंट एसोसिएशन ने पान की नई दरें घोषित कर दी हैं, जो 1 फरवरी 2026 से प्रभावी होंगी। लंबे समय बाद पान की कीमतों में संशोधन किया गया है, जिससे पान कारोबार से जुड़े दुकानदारों और ग्राहकों—दोनों पर असर पड़ेगा।

एसोसिएशन की ओर से जारी नई रेट लिस्ट में मद्रास पत्ता, मीठा पत्ता, नवरतन चटनी पान, जर्दा और किमाम से बने पानों की अलग-अलग कीमतें तय की गई हैं। नई दरों के अनुसार सादा पान ₹20 से शुरू होकर नवरतन किमाम वाले पान ₹90 तक पहुंचे हैं। एसोसिएशन के सचिव विष्णु सांखला ने जानकारी दी कि यदि पान को दो टुकड़ों में कटवाया जाता है तो उस पर ₹5 अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। नई दरों के साथ अपडेटेड रेट लिस्ट कार्ड भी तैयार किया गया है, जिसे शहर की सभी पान दुकानों पर वितरित किया जाएगा।

नई दरें इस प्रकार हैं

  • मद्रास पत्ता सादा: ₹20
  • मीठा पत्ता सादा: ₹25
  • मद्रास नवरतन चटनी पान: ₹30
  • मीठा नवरतन चटनी पान: ₹35
  • मद्रास पत्ता 120 नं. जर्दा: ₹20
  • मीठा पत्ता 120 नं. जर्दा: ₹25
  • मद्रास पत्ता 160 नं. जर्दा: ₹35
  • मीठा पत्ता 160 नं. जर्दा: ₹40
  • नवरतन 90 नं. किमाम: ₹80
  • नवरतन चटनी + नवरतन 90 नं. किमाम: ₹90

वहीं, एसोसिएशन अध्यक्ष उमेश कुमार सोलकी ने बताया कि, पिछले 5 से 6 वर्षों से पान की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी, जबकि इस दौरान पान से जुड़ी सामग्री की कीमतें दो से तीन गुना तक बढ़ चुकी हैं। कच्चे माल की महंगाई और गुणवत्ता बनाए रखने की बढ़ती लागत को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *