Bikaner/बीकानेर- बीकानेर जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने ने सरपंचों के लिए एक आदेश जारी किया है। जिसमे बीते दिनों ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग ने सरपंचों को प्रशासक नियुक्त करने के सम्बंध में जरूरी निर्देश जारी किए थे।
जिसके चलते कलक्टर को प्रशासनक नियुक्त करने के लिए अधिकृत किया था। जिसके बाद अब बीकानेर कलक्टर ने बीकानेर जिले के ऐसे सरपंच जिनका कार्यकाल 16 जनवरी को पूर्ण हो चुका है। उनको प्रशासक नियुक्त कर दिया है साथ ही प्रशासकीय समिति का गठन भी कर दिया है। जिसमें उप सरपंच, वार्ड पंच भी सदस्य के रूप में होंगे। ऐसे में अब ग्राम पंचायतों से जुड़े कामों, खातों का प्रयोग निवर्तमान सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी द्वारा किया जाएगा।















