RASHTRADEEP NEWS
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने शिक्षक भर्ती के बाद अब एक और भर्ती परीक्षा में महिला आरक्षण बढ़ाया है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बड़ी खुशखबरी देते हुए पुलिस भर्ती में महिला आरक्षण 30 से बढ़ाकर 33 फीसदी कर दिया गया है। इससे पहले सरकार ने शिक्षक भर्ती में महिला आरक्षण 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के समय अपने संकल्प पत्र में घोषणा की थी कि अगर हमारी पार्टी सत्ता में आई तो राजस्थान की महिलाओं को कई सौगात देगी। इसके बाद राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही वित्त मंत्री ने महिला आरक्षण बढ़ाने के लिए मंजूरी जारी की थी। अब सरकारी स्तर पर इसे मंजूरी दे दी गई है। बता दें कि इससे पहले महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण में 8 फीसदी विधवा व 2 फीसदी परित्यागता का कोटा था। अभी पुलिस विभाग में 10 फीसदी महिलाएं कार्यरत है।
शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण
बता दें कि राज्य सरकार ने 4 दिन पहले ही तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में महिला आरक्षण 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 फीसदी किया था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।