Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • बड़ी खबर: पुलिस के हत्थे चढ़ा 3 लाख का इनाम ISISI आतंकी…
Image

बड़ी खबर: पुलिस के हत्थे चढ़ा 3 लाख का इनाम ISISI आतंकी…


RASHTRADEEP NEWS

दिल्ली पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी। दरअसल आईएसआईएस मॉड्यूल के आतंकवादी की गिरफ्तारी की गई है। जिसकी पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है। एनआईए ने उस पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने दी जानकारी

वह दरियागंज का रहने वाला है। दो साल से फरार चल रहा था। दिल्ल पुलिस के एडिशनल सीपी प्रमोद कुशवाहा ने इस बात की पुष्टि की है। एनआईए के केस में काफी समय से वांटेड चल रहा था।

शाहनवाज मॉड्यूल का है ये आतंकी

ये मॉड्यूल आईएसआईएस का कहा जाता है। ये पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी आईएसआई के लिए भी काम करता है। दो साल पहले शाहनवाज मॉड्यूल देश में आतंकी वारदात की साजिश रच रहे थे। पुणे में तब गुप्त सूचना के आधार पर गश्त कर रही पुलिस ने इमरान और कुछ अन्य को पकड़ लिया था। उस दौरान इमरान भाग गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *