ED raids Rajasthan 2025
ED ने गुरुवार सुबह देश के तीन बड़े राज्यों—राजस्थान, गुजरात और दिल्ली में एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई एक 2700 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत की जा रही है। जो ‘नेक्सा एवरग्रीन’ नामक एक विवादित प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, यह प्रोजेक्ट निवेशकों को फ्लैट, प्लॉट या ज्यादा रिटर्न का वादा करके मोटी रकम वसूलता था। तय समय के बाद पैसे लौटाने या संपत्ति देने की बात कही जाती थी, लेकिन कई निवेशकों को न तो संपत्ति मिली, न ही पैसा वापस हुआ। राजस्थान पुलिस इस मामले में पहले ही कई एफआईआर दर्ज कर चुकी है।
ईडी की रेड राजस्थान के सीकर, जयपुर, जोधपुर और झुंझुनूं जैसे जिलों में की गई, वहीं गुजरात के अहमदाबाद और दिल्ली में भी छापेमारी की गई। जांच एजेंसी का यह ऑपरेशन मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत चल रहा है।
क्या है ‘नेक्सा एवरग्रीन’ घोटाला?
इस स्कीम में निवेशकों को अचल संपत्ति और अधिक रिटर्न का लालच देकर निवेश कराया गया था। सूत्र बताते हैं कि कंपनी ने हज़ारों निवेशकों से करोड़ों रुपए इकट्ठा किए, लेकिन वादों को पूरा नहीं किया गया। इससे जुड़ी फर्जीवाड़े की परतें अब धीरे-धीरे खुल रही हैं।
जांच में क्या निकल सकता है?
- हवाला लेन-देन की आशंका
- फर्जी दस्तावेज़ों के ज़रिए निवेश आकर्षित करना
- राजनीतिक या आर्थिक रसूखदारों की संलिप्तता
ED की यह छापेमारी आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे कर सकती है।
















