Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • प्रदेश में मानसून को लेकर आई बड़ी खबर…
Image

प्रदेश में मानसून को लेकर आई बड़ी खबर…

RASHTRADEEP NEWS

एक पखवाड़े के बाद जयपुर सहित पूरे प्रदेश में प्रचंड गर्मी से लोगों को हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में कई जगह तापमान में गिरावट आएगी। प्रदेश में गुरुवार को तापमान 49 डिग्री से नीचे ही रहा। 48.3 डिग्री सेल्सियस के साथ श्रीगंगानगर प्रदेश का सर्वाधिक गर्म शहर रहा। कुछ जगहों पर हीटवेव के बीच गुरुवार दोपहर बाद मौसम बदला। भरतपुर, टोंक और भीलवाड़ा में हवा के साथ बारिश हुई। प्रदेश के 12 शहरों का पारा 45 के ऊपर दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकांश शहरों के दिन और रात के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

केरल के रास्ते देश में मानसून की एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान में 25 दिन बाद मानसून की एंट्री होगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो राजस्थान में 20 से 25 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है।

कहां कितना तापमान
श्रीगंगानगर 48.3
चूरू 47
पिलानी 47.6
फतेहपुर 47.3
संगरिया 47.2
जयपुर 45.3
फलोदी 46.8
बीकानेर 46.8
जैसलमेर 46.1
अलवर 46
धौलपुर 45.9
करौली 45.7
सीकर 44.8
अजमेर 44.5
कोटा 44.5
बाड़मेर 44.2



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *