Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बड़ी खबर: हजारों छात्रों को मिलेगा रजिस्ट्रेशन शुल्क रिफंड…
Image

बड़ी खबर: हजारों छात्रों को मिलेगा रजिस्ट्रेशन शुल्क रिफंड…

Rajasthan D.El.Ed Admission 2025:

राजस्थान में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य के 376 डीएलएड कॉलेजों में एडमिशन से वंचित रहे 39,500 अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन शुल्क वापस किया जाएगा।

प्री-डीएलएड परीक्षा 2025 के तहत इस साल करीब 82 हजार अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 25,870 सीटों पर ही प्रवेश मिल सका, जबकि करीब 56 हजार अभ्यर्थियों का दाखिला नहीं हो पाया। इनमें से 39,500 छात्रों ने 26 सितंबर तक ऑनलाइन रिफंड आवेदन किया है। अब नोडल एजेंसी वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा ने शुल्क वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कैसे मिलेगा रिफंड?

  • रिफंड उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा जिन्होंने समय पर ऑनलाइन आवेदन किया है।
  • राशि सीधे अभ्यर्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • विश्वविद्यालय शीघ्र ही इसकी सूची जारी करेगा।

हर साल बड़ी संख्या में छात्र डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होते हैं, लेकिन सीमित सीटों के कारण कई अभ्यर्थी बाहर रह जाते हैं। ऐसे में रजिस्ट्रेशन शुल्क की वापसी से छात्रों और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम होगा।



1 Comments Text
  • AI Tools says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Exploring AI tools can save time and boost productivity-tyy.AI Tools is a great resource, especially their AI Hashtag Assistant for streamlining content strategies. Worth checking out for any forward-thinking professional.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *