Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • बड़ी खबर: बीसपहिया ट्रक ने 8 महिलाओं को कुचला, 6 की मौत…
Image

बड़ी खबर: बीसपहिया ट्रक ने 8 महिलाओं को कुचला, 6 की मौत…

RASHTRADEEP NEWS

महाराष्ट्र के सोलापुर में हुए भीषण सड़क हादसे में छह महिलाओं की मौत हो गई है। पीड़ित महिलाएं खेत में काम करने के बाद अपने गांव लौटने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी महिला मजदूरों को कुचल दिया। छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं। यह हादसा सोलापुर जिले के सांगोला तालुका में पंढरपुर-कराड रोड पर हुआ। सभी पीड़ित महिलाएं खेतिहर मजदूर है। हादसा मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे पंढरपुर-कराड रोड पर सांगोला के चिकमहुड गांव के पास हुआ। सांगोला तालुका के कटफल इलाके की आठ महिला मजदूर गन्ने की बुआई के लिए मंगलवार सुबह 9 बजे चिकमहुड गांव में एक किसान के खेत में गई थीं।

चिकमहुड और कटफल के बीच की दूरी 6 किमी हैं। गन्ना बोने के बाद सभी महिलाएं शाम करीब साढ़े चार बजे वापस लौटने के लिए पंढरपुर-कराड मार्ग पर किनारे खड़े होकर एसटी बस का इंतजार कर रहीं थी। तभी पंढरपुर से कराड जा रही बीसपहिया वाहन (एमएच 50 एन 4757) के चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे रुकी महिला मजदूरों को टक्कर मार दी।दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सांगोला के तहसीलदार संतोष कणसे और सांगोला पुलिस निरीक्षक दलबल के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आगे की जांच कर रही है।

मृतकों की पहचान अश्विनी शंकर सोनार (उम्र 32), इंदुबाई बाबा इरकर (उम्र 50), कमल यल्लाप्पा बंडगर (उम्र 48), सुलोचना रामचंद्र भोसले (उम्र 42), श्रीमाबाई लक्ष्मण जाधव (उम्र 45) और मनीषा आदिनाथ पंडित (उम्र 32) के तौर पर हुई है। जबकि हादसे में सिंधुबाई रघुनाथ खरात (उम्र 46) और नीताबाई दत्तात्रय बंडगर (उम्र 48) गंभीर रूप से घायल हुईं है और उनका पंढरपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *