Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में दो कैफे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संचालक गिरफ्तार…
Image

बीकानेर में दो कैफे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संचालक गिरफ्तार…


Bikaner News

बीकानेर के मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने गुरुवार रात शहर के दो कैफे पर अचानक दबिश देकर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई रेलवे हॉस्पिटल के सामने और बाबूलाल फाटक क्षेत्र में संचालित दो कैफे पर की गई, जहां संदिग्ध गतिविधियों की लगातार सूचना मिल रही थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों कैफे में छोटे-छोटे केबिन बनाए गए थे, जिनमें लड़के-लड़कियों को बैठने की सुविधा दी जा रही थी। तलाशी के दौरान पुलिस ने केबिन की मौजूदगी पर आपत्ति जताई और संचालकों को इन्हें हटाकर सामान्य सीटिंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

इस दौरान दोनों कैफे संचालक पुलिसकर्मियों से उलझ पड़े। माहौल बिगड़ने पर पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और कैफे में पूर्व में हुई गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *