🔴 Bikaner fake currency news
बीकानेर से भेजी गई भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मुद्रा तिजोरी में जाली नोट मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार तिजोरी की जांच के दौरान 100, 200 और 500 रुपये के कुल 21 जाली नोट बरामद हुए।
RBI की दावा शाखा के मैनेजर विशाल देसाई ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद गांधी नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई है। जांच अधिकारियों के अनुसार, यह पता लगाया जा रहा है कि तिजोरी में ये जाली नोट किस प्रकार पहुंचे और किस स्तर पर लापरवाही हुई। फिलहाल, पुलिस ने नोटों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।














