Sushant Singh Rajput Case
बॉलीवुड अभिनेता Sushant Singh Rajput की मौत के चार साल बाद CBI ने अपनी जांच पूरी कर क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। रिपोर्ट में कहा गया कि यह मामला आत्महत्या का था और किसी भी तरह की साजिश के कोई सबूत नहीं मिले। इस जांच के बाद, उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड Rhea chakraborty को भी क्लीन चिट दे दी गई है।
सुशांत ने 14 जून, 2020 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे, जिसके बाद पूरे देश में उनकी मौत को लेकर सवाल उठने लगे थे। उनके पिता के.के. सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती और उनके करीबियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। केस की जांच पहले मुंबई और बिहार पुलिस ने की, लेकिन बाद में CBI ने इसे अपने हाथ में लिया।
CBI की जांच रिपोर्ट में क्या कहा गया?
- फोरेंसिक जांच में जहर देने और गला घोंटने जैसी आशंकाओं को खारिज किया गया।
- मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत आत्महत्या से हुई थी।
- कोई ऐसा सबूत नहीं मिला, जिससे यह साबित हो कि सुशांत को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया था।
सुशांत की मौत से जुड़े तमाम विवादों और अटकलों के बीच यह रिपोर्ट एक बड़ा मोड़ साबित हो सकती है। क्या अब इस केस पर हमेशा के लिए विराम लग जाएगा या फिर यह बहस यूं ही जारी रहेगी?