Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में ऑनलाइन जुए का बड़ा खुलासा, पकड़ी करोड़ों की हेराफेरी…
Image

बीकानेर में ऑनलाइन जुए का बड़ा खुलासा, पकड़ी करोड़ों की हेराफेरी…

🔴 Bikaner Crime News

ऑनलाइन जुए के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को सख्ती से लागू करते हुए बीकानेर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। रेंज आईजी हेमन्त शर्मा के निर्देशन और वृताधिकारी सदर अनुष्ठा कालिया के सुपरविजन में जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

इस मामले में मुकदमा संख्या 349/2025 दर्ज किया गया है, जो सात नवंबर 2025 को धारा 112(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 एवं राजस्थान सार्वजनिक द्यूत अध्यादेश, 1949 के तहत दर्ज हुआ।

पुलिस ने इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

  • प्रमोद खत्री (38) पुत्र गिरधारीलाल निवासी बीकानेर
  • वली मुहम्मद उर्फ विशाल (24) पुत्र शौकत अली निवासी सुभाषपुरा, बीकानेर

कैसे चलता था ऑनलाइन जुए का नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी प्रमोद खत्री ने फर्जी बैंक खाते खुलवाकर उनमें ऑनलाइन सट्टे की रकम जमा करवाई जाती थी। इन पैसों का इस्तेमाल कर आरोपी juaexch.com, juaex777.com, allpanel777.now, और allpanelexch.app जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अवैध जुआ-सट्टे का कारोबार चला रहे थे।

करोड़ों के ट्रांजैक्शन का खुलासा

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि इस नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये के लेन-देन किए जा चुके हैं। पुलिस ने अब इन बैंक खातों को फ्रीज़ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, वहीं अन्य सहयोगी आरोपियों की तलाश भी जारी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *