RASHTRADEEP NEWS
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है।
- इंडिया टुडे-सी वोटर के एग्जिट पोल में कहा गया है कि, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन जम्मू-कश्मीर में बहुमत के करीब पहुंच सकता है। इस गठबंधन को 40-48 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। बीजेपी के खाते में 27-32 सीट जाने की संभावना जताई गई है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को छह से आठ सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।
- रिपब्लिक-मैट्रिज के एग्जिट में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा को 28-30 सीट मिल सकती हैं। वहीं, नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के खाते में 31-36 सीट जा सकती हैं। इस सर्वे में पीडीपी को पांच से सात तथा अन्य को आठ से 16 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।
- दैनिक भास्कर के सर्वेक्षण में संभावना जताई गई है कि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को 35 से 40 और भाजपा को 20-25 सीट मिल सकती हैं। इसमें पीडीपी को चार से सात और अन्य को 12-16 सीट मिलने का अनुमान है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में यह संभावना जताई गई है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है।
- ‘रिपब्लिक-मैट्रिज’ के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस को 55-62 सीट औरबीजेपी को 18-24 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।
- दैनिक भास्कर के सर्वेक्षण के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस को 44-54 सीट तथा भाजपा को 19-29 सीट मिल सकती है। इनेलो को एक से पांच तथा अन्य को चार से छह सीट मिलने का अनुमान है।