RASHTRADEEP NEWS
भाजपा के सदस्यता अभियान ने राजस्थान में सत्ता और संगठन दोनों की कलई खोल दी। भाजपा शासित राज्य होने के बाद भी सदस्यता अभियान में राजस्थान की स्थिति सबसे खराब बताई गई। सिर्फ संगठन ही नहीं, मंत्रियों की स्थिति भी इसमें खराब नजर आई है।
यहां तक की मुख्यमंत्री का गृह जिला भरतपुर भी सदस्यता अभियान में टॉप 5 में शामिल नहीं हो सका। सदस्यता अभियान पार्टी का यह प्रदर्शन हाईकमान के चिंता का कारण बन गया है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश में बड़ा झटका लगा था। अब पार्टी सदस्यता अभियान में भी पिछड़ गई है, जबकि कुछ समय बाद प्रदेश में कई सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं। सदस्यता अभियान में इन विधानसभा सीटे वाले जिले रैंकिंग में बहुत ज्यादा पिछड़े हुए हैं। खास बात यह है कि भाजपा नेता उपचुनाव 7-0 से जीतने का दावा कर रहे हैं।
सदस्यता अभियान में टॉप 10 जिले
रैंक | जिला | विधानसभा | फार्म भरे गए |
1 | जयपुर शहर | 7 | 1,35,735 |
2 | अजमेर शहर | 3 | 80493 |
3 | चूरू | 6 | 80301 |
4 | सीकर | 8 | 80233 |
5 | भीलवाड़ा | 7 | 71621 |
6 | भरतपुर | 7 | 70535 |
7 | जैसलमेर | 2 | 562190 |
8 | जालौर | 5 | 66244 |
9 | जोधपुर शहर | 3 | 62190 |
10 | जयपुर देहात(द.) | 661324 |