Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • पीबीएम अस्पताल में फायर सेफ्टी को लेकर बड़ा कदम…
Image

पीबीएम अस्पताल में फायर सेफ्टी को लेकर बड़ा कदम…

🔴 Bikaner PBM Hospital

बीकानेर संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में अब फायर सेफ्टी को लेकर बड़ा कदम उठाया जा रहा है। 25 करोड़ रुपए की लागत से पूरे हॉस्पिटल में अत्याधुनिक फायर सिस्टम लगाया जाएगा। इस काम की शुरुआत जल्द ही होने वाली है।

पीडब्ल्यूडी की इलेक्ट्रिकल विंग ने अस्पताल के सभी 18 ब्लॉक का सर्वे पूरा कर एसपी मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा को विस्तृत एस्टीमेट सौंप दिया है। अब यह प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाएगा ताकि बजट स्वीकृति के बाद कार्य प्रारंभ हो सके।

संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि फायर सिस्टम का काम शीघ्र शुरू किया जाए, ताकि मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, हॉस्पिटल में स्प्रिंकलर, फायर डिटेक्शन सिस्टम, अलार्म और हाइड्रेंट लाइन लगाए जाएंगे। वहीं, सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक (SSB) के फायर सिस्टम की वार्षिक मेंटिनेंस के लिए 50 लाख रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है, जिसमें AMC (Annual Maintenance Contract) भी शामिल है। वर्तमान में एसएसबी में निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि हार्ट हॉस्पिटल और 16 नंबर ओपीडी ब्लॉक के फायर सिस्टम की मरम्मत और रखरखाव के लिए भी प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।

पीडब्ल्यूडी के एईएन पीयूष सिंह ने बताया कि पीबीएम की मेन बिल्डिंग काफी पुरानी है, इसलिए फायर सिस्टम इंस्टॉल करने से पहले पुरानी वायरिंग बदलनी होगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *