Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर शहर कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, कई पदाधिकारी कार्यकारिणी से बाहर…
Image

बीकानेर शहर कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, कई पदाधिकारी कार्यकारिणी से बाहर…

Rajasthan Congress News

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव किया गया है। जिला प्रभारी विधायक सिमला नायक के आदेश और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशपाल गहलोत की अनुशंसा पर संगठन के कार्यक्रमों में लगातार अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है।

पदमुक्त किए गए पदाधिकारी –

उपाध्यक्ष
  1. पंडित जयदेव शर्मा
  2. हीरालाल हर्ष
महासचिव
  1. डॉ. पी.के. शरीन
  2. हेमंत यादव
  3. सोनुराज आसुदानी
  4. शशिकला राठौड़
सचिव
  1. गौरव शर्मा
  2. अर्चना नांगल
  3. लक्ष्मी गुप्ता
  4. एडवोकेट संदीप शेखावत
  5. मुमताज बानो
  6. राजू देवी व्यास
  7. सोहन राव

बता दे, उपाध्यक्ष जयदेव शर्मा व हीरालाल हर्ष को स्वास्थ्य कारणों से मुक्त किया गया। महासचिव डॉ. पी.के. शरीन चिकित्सा सेवाओं में व्यस्त रहने की वजह से पद से मुक्त हुए। शशिकला राठौड़ महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बनने के कारण कार्यकारिणी से बाहर हुईं। अन्य पदाधिकारियों को संगठनात्मक कार्यों में लगातार अनुपस्थिति के चलते पद से मुक्त किया गया।

इस कार्रवाई के बाद बीकानेर शहर कांग्रेस कमेटी में नई कार्यकारिणी गठन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। संगठन अब नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी में है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *