India Pakistan War
पाकिस्तान की ओर से भारत की राजधानी दिल्ली को निशाना बनाकर किया गया मिसाइल हमला सुरक्षा बलों की सजगता से विफल कर दिया गया। हरियाणा के सिरसा में वायु रक्षा प्रणाली ने समय रहते पाकिस्तानी मिसाइल को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई से एक बड़ा खतरा टल गया है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और मामले की गहन जांच जारी है।

















