Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में स्कूल समय को लेकर बड़ा अपडेट…
Image

बीकानेर में स्कूल समय को लेकर बड़ा अपडेट…

🔴 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के स्कूलों को लेकर जिला कलेक्टर ने अहम आदेश जारी किया है। कलेक्टर कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि शीतलहर और अत्यधिक सर्दी को देखते हुए 11 जनवरी को स्कूलों के समय में अस्थायी बदलाव किया गया था। इस आदेश के तहत स्कूलों का संचालन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जा रहा था।

अब मौसम में सुधार और शीतलहर का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने के चलते जिला प्रशासन ने पूर्व में जारी समय परिवर्तन के आदेश को प्रत्याहरित कर लिया है। इसके साथ ही स्कूलों के संचालन को लेकर पुरानी व्यवस्था बहाल कर दी गई है।

बुधवार से सभी स्कूल पुराने समय पर संचालित होंगे

कलेक्टर के ताजा आदेश के बाद अब बुधवार से जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही खुलेंगे और छुट्टी भी पहले की तरह ही होगी। इससे विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को राहत मिली है। प्रशासन ने यह भी संकेत दिए हैं कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी निर्णय लिया जा सकता है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *