⚪ Bihar election update
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना लगातार रोमांचक होती जा रही है। शुरुआती रुझानों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) मजबूत बढ़त बनाए हुए है। कई हाई-प्रोफाइल सीटों पर अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिल रहे हैं, जिससे राजनीतिक तापमान और बढ़ गया है।
बिहार की सबसे चर्चित सीटों में शुमार राघोपुर विधानसभा में बड़ा झटका देखने को मिल रहा है। 4 राउंड की गिनती के बाद RJD नेता तेजस्वी यादव पीछे चल रहे हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार ने +3016 वोटों की बढ़त बना ली है।
5 राउंड पूरे होने पर अलीनगर सीट पर मशहूर लोकगायिका और बीजेपी प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने +7833 वोटों की बढ़त बना ली है।
यह सीट अब मुकाबले से बाहर होती दिख रही है।
महुआ विधानसभा में तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका लगा है। 4 राउंड के बाद वे -10776 वोटों के अंतर से चौथे स्थान पर फिसल गए हैं।LJP (R) के संजय कुमार +4103 वोटों से आगे• RJD दूसरे स्थान पर
5 राउंड के बाद बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने
+4460 वोटों की बढ़त बना ली है। उनकी सीट पर NDA का पलड़ा भारी दिखाई पड़ रहा है।















