Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: सीएजीएल ब्रांच में 1.63 लाख का गबन, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज…
Image

बीकानेर: सीएजीएल ब्रांच में 1.63 लाख का गबन, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

Bikaner News

बीकानेर के सुभाषपुरा स्थित क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड (CAGL) ब्रांच में कंपनी की राशि गबन करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ब्रांच मैनेजर राकेश कुमार ने सदर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिवादी के अनुसार, नेतसिंह निवासी आडोरी, बीकानेर, मांगीलाल निवासी माणकासर और पुनमचंद निवासी गोडू पर ₹1,63,823 की हेराफेरी का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में गबन के पीछे किस प्रकार की वित्तीय अनियमितता हुई, इसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *