Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: टाई गले में फंसने से 10 साल के बच्चे की दम घुटने से दर्दनाक मौत…
Image

बीकानेर: टाई गले में फंसने से 10 साल के बच्चे की दम घुटने से दर्दनाक मौत…

Bikaner Crime News

स्कूल से लौटे एक 10 वर्षीय मासूम की खेलते समय टाई गले में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गुसाईंसर बड़ा गांव का है, जहां बच्चा घर लौटकर खेलने लगा और अचानक हादसे का शिकार हो गया।

जानकारी के अनुसार, कानाराम कुम्हार नामक बच्चा अपने भाई-बहन के साथ स्कूल से घर लौटा था। मां रसोई में खाना परोस रही थी, तभी खेलते हुए बच्चे की स्कूली टाई घर की खूंटी में अटक गई। जैसे-जैसे वह हिला, टाई गले में कसती चली गई। दम घुटने से उसकी हालत बिगड़ गई। बच्चे की चीख सुनकर मां दौड़ी और उसे तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल ले गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, उन्हें इस दुखद घटना की जानकारी हॉस्पिटल से मिली। परिजनों ने किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *